कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बलात्कार की शिकार दलित किशोरी ने दी जान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कथित रूप से बलात्कार की शिकार एक 15 वर्षीय दलित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को आग लगाकर जान दे दी।
यह घटना जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परौती गांव की है, जहां रानी (बदला नाम) ने आज मिट्टी के तेल छि़डककर खुद को आग लगा ली। किशोरी के परिजनों का कहना है कि घाटमपुर कोतवाल कालूराम दिवाकर से शिकायत करने पर उन्हाेंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाए केस वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध किशोरी ने इतना ब़डा कदम उठाने को मजबूर हुई। घाटमपुर के क्षेत्राधिकारी पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घाटमपुर थाना प्रभारी व एक सिपाही वीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के युवक प्रदीप सिंह ने गुरूवार को किशोरी को अगवा करके उसके साथ बलात्कार किया। सिंह ने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें