कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने की मां की हत्या

नई दिल्ली। एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। और फिर उसे खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन उनकी चालाकी पकडी गई।
पुलिस के अनुसार, कंझावला इलाके में शनिवार सुबह एक महिला द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। महिला के गले में रस्सी बंधी हुई थी और उसका दूसरा सिरा लोहे के बक्से से बंधा हुआ था। महिला के पति की कुछ समय पहले ही सडक हादसे में मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ रह रही थी। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस टीम को पता चला कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या का मामला है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि सुबह नौ बजे के करीब महिला की बेटी रूबी और उसका प्रेमी जयराम घर आए थे। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के दौरान रूबी ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां छावला में मामा के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान मां के झज्जर के बरहाना गांव निवासी बलराज से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर मामा ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी दौरान उसकी दोस्ती जयराम के साथ हो गई, वे शादी करना चाहते थे, लेकिन मां विरोध कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें