लंदन। हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मेल गिब्सन की महिला मित्र ओकासाना ग्रिगोरीवा ने बच्ची को जन्म दिया हैं। हॉलीवुड अभिनेता का यह आठवां बच्चा हैं। वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार बच्ची का जन्म दिसंबर में होना था लेकिन शुक्रवार को ही उसका जन्म हो गया। गिब्सन की 30 वर्षीय पत्नी द्वारा तलाक की अर्जी देने के कुछ सप्ताह बाद ही अप्रैल में गिब्सन और ग्रिगोरीवा साथ में पहली बार लोगों के सामने आए थे। अभिनेता के अपनी पूर्व पत्नी से छह बेटे और एक बेटी हैं।