कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली गोलीकांड के बाद आगरा में गहन तलाशी

आगरा। दिल्ली में गोलीबारी की घटना के बाद उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में मॉल्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऎतिहासिक स्मारकों के आसपास गहन तलाशी की गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक देव कुमार एंटनी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार देर शाम तलाशी अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंतोला, नाई की मंडी इलाके में फ्लैग मार्च किया गया और वाहनों की जांच की गई। इस अभियान में ताज महल के आसपास ब़डी संख्या में लोगों के चित्र उतारे गए और दो दर्जन दलालों को दबोचा गया। अधिकारी ने कहा कि आगरा में उच्चा सतर्कता बरती जा रही है। ज्ञात हो कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने रविवार सुबह दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के पास एक बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना में दो ताइवानी पर्यटक घायल हो गए थे। घटना के कुछ ही घंटे बाद मस्जिद से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ख़डी एक कार में आग लग गई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें