कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेसंक्स बढत पर बंद

मुंबई, 17 सितंबर। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद आज देश के शेयर बाजार में कारोबार हल्की बढत के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 34 अंक ऊपर 16,711 पर और एनएसई का निफ्टी 7 अंक ऊपर 4,965 पर बंद हुआ। बीएसई पर तकनीकी, आईटी, उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र सबसे ज्यादा तेजी में है। लेकिन तेल व गैस सूचकांक काफी ज्यादा टूटा है, घातु, पीएसयू क्षेत्र में भी कमजोरी रही। सेंसेक्स पर एसीसी, हिंडाल्को, जेपी एसोसिएट्स, भारती एयरटेल और मारूति सुजुकी के शेयर सबसे अच्छी बढत पर रहे। लेकिन रिलायंस, टाटा स्टील, आईटीसी आदि शेयर काफी गिरावट में बंद हुए। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 26 अंकों की तेजी के साथ 16,703 पर और एनएसई का निफ्टी 6 अंक की बढत के साथ 4,964 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें