श्रीनगर। कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मिलने कश्मीर के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य उनके निवास पर पहुंचे। इनमें माकपा के सीताराम येचुरी और टीआर बालु के अलावा असदुद्दीन ओवैसी शामिल थे। गौरतलब है कि गिलानी ने प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। अन्य अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के मीरवाइज और गिलानी दोनों ध़डों और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से न मिलने के फैसला कर रखा है। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ नेता सासिन मलिक ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को एक ज्ञापन सौंपा है। दोनों का कहना था कि जब भी गंभीर समस्या उत्पन्न होता है, तो इसका तात्कालिक हल निकालने की कोशिश होती है जबकि वह चाहते हैं कि समस्या का स्थाई समाधान हो, जो सभी पक्षों को मान्य हो। साथ ही उन्होंने कश्मीर के लिए एक सर्वदलीय समिति गठित करने का सुझाव दिया जो सभी पक्षों से बात करे।
गौरतलब है कि दिल्ली से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री पी. चिदंबरम के साथ कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज ही श्रीनगर पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल पिछले तीन महीनों से हिंसक प्रदर्शनों और कफ्र्यू का सामना कर रहे कश्मीर में स्थिति का जायजा ले रहा है और सभी राजनीतिक दलों और अलगावादी नेताओं से चर्चा करने का प्रयास कर रहा है। कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय गत 15 सितंबर को प्रधानमंंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में किया गया था।
भारत समाचार
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता पहुंचे गिलाने के घर





















