लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज हरफनमौला खिलाडी राणा नवेद उल हसन पर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध को हटा दिया जिससे राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पीसीबी ने उन पर लगाए गए 20 लाख रूपए के जुर्माने को घटाकर 10 लाख रूपए कर दिया है। पीसीबी ने इस साल पाकिस्तानी टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अत्यंत दयनीय प्रदर्शन के बाद हसन सहित सात खिलाडियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हसन के अलावा सभी अन्य क्रिकेटरों पर से लगे प्रतिबंध हटा दिया है। पीसीबी के इस फैसले के बाद हसन ने कहा कि मैं हर चीज सकारात्मक रूप से लेता हूं और स्वयं को बहुत भाग्शाली मानता हूं। मैं पाकिस्तानी टीम में लौटने का पूरा प्रयास करूंगा।
भारत समाचार
पीसीबी ने राणा नवेद पर से प्रतिबंध हटाया





















