कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

डूरंड कप : गढ़वाल हीरोज ने गोवा को हराया

नई दिल्ली। दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में गुरूवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दिल्ली क्लब गढ़वाल हीरोज ने स्पोर्टिग क्लब डि गोवा को 2-1 से जबकि सलगावकर ने एयर इंडिया को 3-1 से हराया।
गढ़वाल ने विश्व के इस तीसरे सबसे पुराने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है।
क्वालीफायर मुकाबले में हारने के बाद गढ़वाल हीरोज की टीम टूर्नामेंट से करीब-करीब बाहर होने के कगार पर थी, लेकिन आखिरी मिनट में डेम्पो के इस टूर्नामेंट में शिरकत नहीं करने से गढ़वाल ने प्लेऑफ मुकाबले में आर्मी ऑर्डेनेंस कॉरपोरेशन (एओसी) सिकंदराबाद को हराकर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
गढ़वाल हीरोज की ओर से स्ट्राइकर आशीष पांडेय व कमल रावत ने एक-एक गोल दागे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें