शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार त़डके भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई। इससे पहले शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के हिन्दु कुश क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई और देर रात 12.51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य में जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ""उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।"" दूसरी ओर अफगानिस्तान सहित उत्तर भारत के हिस्सों में शुक्रवार देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात 12.55 पर दिल्ली सहित नोएडा, पंजाब और श्रीनगर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश माना जा रहा है। उत्तरी भारत मे लोगों ने करीब 30 सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए। अफगानिस्तान के हिन्दु कुश क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सवेüक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान में देर रात 11.51 बजे महसूस किया गया। भूकंप का मुख्य केंद फैजाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में महसूस किया गया। पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भारत समाचार
भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके





















