हैदराबाद। नेल्लूर जिले में शुक्रवार सुबह हुई कार व लॉरी में टक्कर से कार में सवार दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नो लोग घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना कवाली शहर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। स़डक पर खडी लॉरी से एसयूवी टक्करा गई। कार में सात बच्चों सहित 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की मौत कवाली स्थित अस्पताल में हुई, घायल नौ लोगों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। सभी पीडित अन्नावरम, विजयव़ाडा और तिरूपति की तीर्थयात्रा पर निकले थे। सभी कुनरूल और प्रकाशम जिले के रहने वाले थे।





















