भारत समाचार
अब 24 घंटे अनाज देने वाला एटीएम

दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय ने ऎसी मशीन का आविष्कार किया। जिससे एटीएम मशीन की तरह चौबीस घंटे अनाज निकाले जा सकेंगे। डीटीयू ने जिस स्वचालित तोल राशन वितरण मशीन (आटोमेटि मिसरिंग एंड डिस्पोसिंग मशीन) अन्नापूर्ण का आविष्कार किया है। फिलहाल इस मशीन को व्यवसायिक निर्माण के किए किसी कंपनी का इंतजार है।
इस मशीन के राशन दुकान पर इस्तेमाल होने से घपला-घोटाला भी रूकेगा। दरअसल दिल्ली सरकार राशन दफ्तर पर तीन मशीन लगाने की इच्छुक है जिसमें चावल,गेहूं,चीनी आदि रखे होंगे और यह 24 घंटे खुला होगा। उपभोक्ता जाएंगे और जितनी जरूरत होगी होगी कार्ड से अपना राशन निकाल ले आएंगे। उपभोक्ता को अपने कार्ड को पैसे से री-चार्ज कराना होगा जिसकी व्यवस्था दिल्ली सरकार जगह-जगह करेगी । इससे जितना राशन उपभोक्ता लेंगे उनका पैसा कार्ड में से खत्म हो जाएगा।




















