नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए इंगलैंड का दल दिल्ली पहुंच गया है, लेकिन खिल़ाडी खेल गांव के बजाए अभी होटल में रूके हैं। दिल्ली पहुंचने वाला यह पहला विदेशी दल है, जो खेलों में हिस्सा ले रहे देशों में सबसे ब़डा दल है।
इधर, राष्ट्रमंडल खेलों के प्रमुख माइकल फेनेल ने शुक्रवार को खेल गांव का निरीक्षण किया है जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों के ठहरने का इंतजाम किया है। निरीक्षण के बाद फेनेल ने इंतजामों में किए गए सुधारों पर संतोष जताया है। इंगलैंड दल के प्रमुख एंड्र्यू फोस्टर ने भी खेल गांव की स्थिति में काफी सुधार बताया है। गौरतलब है कि खेल गांव की स्तिति पर देश-विदेश में राष्ट्रमंडल खेल गांव की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की जबर्दस्त आलोचना हुई थी।
भारत समाचार
खेल गांव की स्थिति सुधरी पर ब्रिटिश दल होटल में ठहरा





















