नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के सभी आयोजन स्थलों पर जल्द ही मौसम पूर्वानुमान यंत्र लगाए जाएंगे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि खेल स्थलों और विशेष इलाकों के मौसम के बारे में आयोजनकर्ताओं और खिलाडियों को जानकारी मुहैया कराने की योजना शुरू की जाएगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया,""आयोजनकर्ताओं और खिलाडियों की मदद के लिए हर खेल स्थलों पर मौसम पूर्वानुमान यंत्र लगाने की हमारी योजना है।"" उन्होंने बताया, ""राजधानी में मूसलाधार बारिश हो रही है। इन यंत्रों के जरिए मौसम के बारे में पहले ही जानकारी मिले सकेगी। इससे आयोजनकर्ताओं को खेल कार्यक्रमों में बदलाव करने में मदद मिलेगी।""




















