कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

होम और पर्सनल लोन हो सकते है महंगे

मुंबई। बैंक लोन के जरिए आसान किश्तों में अपना आशियाना की योजना बनाए बैठे लोगों और कार में घूमने के शौकीनों को झटका लग सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को जारी मौद्रिक नीति में रेपो और रिवर्स रेपा दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि की है। बैंक ने इसके अलावा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) की दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि की है। साथ ही बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास की दर आठ फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आरबीआई की वार्षिक ऋण एवं मौद्रिक नीति जारी करते हुए बैंकों की अल्पकालिक नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की। इसके साथ ही रेपो दर बढकर 5.25 फीसदी और रिवर्स रेपो 3.75 फीसद पर पहुंच गई। नकदी के रूप में रिजर्व बैंक के पास रखी जाने वाली आरक्षित पूंजी यानी सीआरआर दर भी 0.25 फीसदी बढकर 6 फीसदी पर पहुंच गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें