कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राखी ने किया ये कैसा इंसाफ युवक की ली जान

मुंबई। राखी का इंसाफ नाम के रिएलिटी शो कार्यक्रम में राखी सावंत द्वारा सार्वजनिक रूप से नामर्द कहे जाने से लगे सदमे से एक युवक की मौत हो गई। अब युवक के परिजन कार्यक्रम की होस्ट राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। 23 अक्टूबर को चैनल पर दिखाए गए राखी का इंसाफ सीरियल के दूसरे एपिसोड में प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी के टौरिया मुहल्ले में रहने वाला लक्ष्मण अहिरवार (23), मां सावित्री, मामी पूजा तथा मामा बलवीर अहिरवार के साथ शामिल हुए थे।
वही, दूसरे पक्ष की ओर से लक्ष्मण की पत्नी अनीता (16) ने अपने पिता खूबचंद्र, मां मायावती तथा सोशल वर्कर मनोरमा शर्मा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में लक्ष्मण और उसकी पत्नी अनीता के बीच चल रहे विवाद को उठाया गया था। दोनो पक्षों ने अपनी बात रखी थी। गरमागरम बहस भी हुई इस दौरान रावी सावंत ने लक्ष्मण को दो तीन बार नामर्द कहा था। इसके बाद लक्ष्मण को यह बात नागवार गुजरी और कार्यक्र म दिखाए जाने के बाद से ही लक्ष्मण तनाव में रहने लगा और उसने खाना पीना छो़ड दिया। लोग द्वारा उस पर और अधिक व्यंग्य किया जाने लगा> जिससे वह और परेशा हो जाता था। नौ नवंबर को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया और दस नवंबर को लक्ष्मण की मौत हो गई। लक्ष्मण के मामा का कहना है कि वह इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
इससे पहले वकील सुशान कुंजुरामन ने 21 अक्टूबर को इस शो के प्रसारणकर्ता चैनल के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि इस शो का प्रसारण रूकना चाहिए क्योंकि राखी इसमें कानून और न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करती हैं और उसका मजाक बनाती हैं। दूसरी ओर राखी अपने शो की तुलना पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी के शो "आप की कचहरी किरण के साथ" से करती हैं। वह कहती हैं, ""यह इंसाफ किरण बेदी ने भी तो किया था, तब किसी ने विरोध नहीं किया था।""
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी ने कहा, ""मेरा मन जो न्याय करने को कहता है मैं वही फैसला देती हूं। मैं कानूनी भाषा नहीं जानती। यह मेरा महिलाओं के उत्थान के लिए योगदान है। मैं अपने शो में किसी को खींचकर नहीं लाती। हर कोई मुझसे अपनी परेशानियों का हल चाहता है। मैंने अपने शो में चार विवाह कराए हैं। जो युवा अदालतों में सच नहीं बोल पाते वे मेरे शो में ईमानदारी से बोलते हैं।"" उन्होंने कहा, ""आगे-आगे देखिए मेरे शो में क्या-क्या मुद्दे उठाए जाते हैं। मैंने दुष्कर्म के शिकार लोगों और उन पति-पत्नी को भी बुलाया है जिनके रिश्ते बिग़ड चुके थे। मैंने अपने शो में एक समलैंगिक पुरूष को भी बुलाया था और चर्चा की थी कि हमारे समाज में समलैंगिकों को विषमलिंगी विवाह करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें