कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फारूक अब्दुल्ला की सोनिया से मुलाकात¬

नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
समझा जाता है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जारी अशांति से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला यहा दस जनपथ स्थित सोनिया गांीधी के निवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद वहां से तेजी से निकल गए। उन्होंने पत्रकारों से भी कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। फारूक अब्दुल्ला की सोनिया से यह मुलाकात कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक से के पहले हुई है। कांग्रेस कोर ग्रुप की इस बैठक में कश्मीर की स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से कोलकाता में जब यह पूछा गया कि पिछले तीन महीने से कश्मीर घाटी में व्याप्सत अशांति की स्तिति से निपटने में ्कया उमर नाकाम रहे हैं, इस पर राहुल ने कहा था, सरकार ने उमर अब्दुल्ला का समर्थन किया है, नेशनल कांफ्रेंस सत्ताधारी पार्टी है। कश्मीर एक मुश्किल जगह है, उमर एक मुश्किल काम कर रहे हैं और उन्हें और वक्त एवं समर्थन दिया जाना चाहिए। राहुल का यह बयान ऎसे समय आया है जब पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद मंगलवार की रात कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने जम्मू-कश्मीर में संभावित नए राजनीतिक गठबंधन के आकार लेने की अटकलों को जन्म दिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें