न्यूयार्क। हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमोन चौथी संतान के पिता बन गए हैं। मैट की पत्नी लुसियाना ने एक बेटी को जन्म दिया है।
मैट और लुसियाना ने अपनी बेटी का नाम स्टेला जावाला डेमोन रखा है। बेटी का जन्म बुधवार को न्यूयार्क में हुआ। मैट के एक रिश्तेदार ने वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" से कहा, ""मैट की पत्नी और बेटी स्वस्थ हैं। पूरा परिवार बेहद खुश है।"" मैट की तीन संतानें पहले से ही हैं। लुसियाना से उनकी दो संतानें हैं जबकि एक बेटी एलेक्सा उनकी पहली शादी से है।
भारत समाचार
पिता बने मैट





















