कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश पर विचार कर रही है सरकार : शर्मा

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि सरकार मल्टी-ब्रांड खुदरा क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में विदेशी निवेश की अनुमति देने के बारे में विचार कर रही है।
तकनीकी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने से संबंधित कार्ययोजना जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ""मल्टी-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश का प्रस्ताव हमारे मंत्रालय द्वारा तैयार चर्चा पत्र का हिस्सा है। इसके अलावा हम कृषि और रक्षा क्षेत्र में भी विदेशी निवेश पर विचार कर रहे हैं।"" एक दिन पहले वे कह चुके हैं कि सरकार विदेशी निवेशकों को सीधे मल्टी-बांड खुदरा स्टोर खोलने पर विचार नहीं कर रहीं है, बल्कि वह खुदरा उद्योग को विदेशी निवेशकों के सहयोग से मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
मंगलवार को उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों के सहयोग से खुदरा उद्योग को वित्तीय मकाबूती मिलेगी, जिससे रोजगार और पारिश्रमिक में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा नीतियों के अंतर्गत एकल ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति है। देश में अभी विदेशी निवेश के जरिए मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर खोलने की अनुमति नहीं है। सरकार ने उद्योगों से अगले महीने तक रक्षा, कृषि, खुदरा और दवा क्षेत्र में विदेशी निवेश के नियमों में परिवर्तन को लेकर उनके विचार प्रस्तुत करने को कहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें