भारत समाचार
खाद्य मुद्रास्फीति बढकर17.94 प्रतिशत पर पहुंची

पिछले साल की तुलना में आलू के दाम 40.57 प्रतिशत बढ चुके है, वहीं दाले 41.24 फीसदी महंगी हुई है। प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति सप्ताह के दौरान 15.75 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सप्ताह यह 14.56 प्रतिशत के स्तर पर थी।
सब्जियों व फलों की दामों में दो प्रतिशत बढने से खाद्य वस्तुओं का मूल्य सूचकांक 0.3 प्रतिशत चढ गया। मछली, समुद्री उत्पाद, मसालों और बाजरा के दाम एक-एक प्रतिशत बढे।




















