कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एफआईआई ने 6 दिनों में 3 अरब डॉलर का निवेश किया

मुम्बई। इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों ने भले ही मुनाफावसूली की है लेकिन विदेशी निवेश में कोई कमी नहीं आई है। अक्टूबर के छह कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने तीन अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंक़डों के मुताबिक आठ अक्टूबर तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 3.04 अरब डॉलर का निवेश किया है। अक्टूबर के पहले दिन एफआईआई ने एक अरब डॉलर का निवेश किया। इस साल अब तक एफआईआई ने भारतीय बाजार में 21.4 अरब डॉलर का निवेश किया। इसके चलते बम्बई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में इस साल 15.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को यह 20,250.26 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 31 दिसंबर को 17,464.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के जगन्नाथम थुनुगुंथला ने कहा, ""भरपूर तरलता और विदेशी निवेश में लगातार वृद्धि के कारण बाजार की यह तेजी लंबे समय तक जारी रह सकती है।"" उन्होंने कहा, ""बाजार अपना सर्वोच्चा स्तर जल्द ही पार कर सकता है।"" वर्ष 2009 में विदेशी निवेशकों ने 17.45 अरब डॉलर का निवेश किया था लेकिन 2010 की शुरूआत में उन्होंने बिकवाली की थी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें