पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में ऎसे तो मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
परंतु राजनीतिक दलों ने फिल्मी हस्तियों को भी चुनाव प्रचार में उतारकर अभियान को रोचक बना बना दिया है। मतदान के तीन चरण बीत चुके हैं और चौथे चरण के लिए प्रचार थम गया है। इस चरण के प्रचार की सबसे ब़डी विशेषता यह रही कि सभी दलों ने फिल्मी सितारों को प्रचार के लिए उतार दिया।
हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता-अभिनेत्री चुनाव प्रचार में पूरी सिद्दत से भाग लेते नजर आए। अभिनेताओं के बीच क्रिकेट के धुरंधरों ने भी चुनावी पिच पर जमकर बल्लेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने क्रिकेट की पिच से हटकर राजनीति का मैदान संभाल चुके सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रचार में उतारा तो कांग्रेस ने भी अपने क्रिकेटर सांसद अजहरूद्दीन को मतदाताओं को आकर्षित करने में लगा दिया।
इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के क्रिकेटर पुत्र तेजस्वी ने तो क्रिकेट को छो़ड राजनीति में ही लम्बी पारी खेलने का जैसे मन बनाकर चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। फिल्मी दुनिया की बात करें तो बिहारी बाबू से विख्यात फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता एवं राजनीति के मंजे हुए खिल़ाडी शत्रुधA सिन्हा ने भी चौथे चरण में जमकर प्रचार किया।
इसके अलावे राजबब्बर और "मैंने प्यार किया" की चर्चित अभिनेत्री भाग्य श्री ने कांग्रेसी सभा में जमकर भी़ड जुटाए। इधर, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान के पुत्र फिल्म अभिनेता चिराग ने भी लोजपा के लिए वोट मांगे। इसके अलावा चंकी पांडेय और मोनिका वेदी, भोजपुरी के सुपर स्टार रवि किशन को भी इस चुनाव के प्रचार में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार अभियान में उतारा गया।
इसके अलावे छोटे पर्दे की स्टार स्मृति ईरानी और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव मतदाताओं को आकषित करते नजर आये। ये दीगर बात है कि किसी-किसी चुनावी सभा में इन सितारों को देखने के लिए इनके प्रशंसकों को पुलिस को लाठी भी खानी प़डी। राजधानी हो या राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्र सभी क्षेत्रों में इन अभिनेताओं का आकर्षण देखने को मिला। पर्व-त्योहार के मौसम में भी इन दिग्गजों के चुनावी सभाओं में लोगों की भारी भी़ड इकट्ठा हो रही है।
ऎसी भी़ड प्रत्याषियों और अभिनेताओं को उत्साहित तो अवश्य कर रही हैं परंतु ये भी़ड उनके पक्ष में मत के रूप में कितना परिवर्तित होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
भारत समाचार
राजनेताओं के साथ फिल्मी सितारे भी उतरे हैं प्रचार में





















