कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वित्त आयुक्तों और वित्त सचिवों की बैठक सोमवार को

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी राज्यों के लिए 13वें वित्त आयोग के निर्णयों, वित्तीय समावेश योजना और ढांचागत वित्त जैसे मसलों पर सोमवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त आयुक्तों तथा वित्त सचिवों के दूसरे सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
सम्मेलन में मुख्य रूप से राज्यों के लिए 13वें वित्त आयोग के निर्णयों, ढांचागत वित्त एवं सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजनाओं के मसले पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा बहुपक्षीय सहायता के जरिए वित्तपोषित परियोजनाओं, वित्तीय समावेशी योजना, असंगठित क्षेत्र के लिए नई पेंशन योजना, राज्य सरकार के कर्मचारी, कृषि ऋण, ऋण की वसूली, कृषि बीमा और खासतौर से पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऎसे विकास खडों में जहां बैंक नहीं हैं, वहां एसटीसीसीएस और बैंक की शाखाओं की स्थापना के बारे में भी चर्चा हो सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें