कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पासपोर्ट ऑफिस ने मोदी को दिया 10 दिन का समय

मुम्बई। मुम्बई क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस (आरपीओ) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलम्बित कमिश्नर ललित मोदी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि मोदी को 10 दिन के भीतर यह बताना होगा कि आखिरकर उनका पासपोर्ट क्यों नहीं रद्द कर दिया जाए।

मोदी के नाम यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय के उस पत्र के जवाब में जारी किया गया है, जिसके माध्यम से उसने विदेश मंत्रालय से पांच अक्टूबर को यह जानना चाहा था कि ऎसे में जबकि मोदी वित्तीय अनियमितता के मामले में उसके सामने पेश नहीं हुए, तो क्या उनका पासपोर्ट रद्द नहीं किया जाना चाहिए। मोदी ने पिछले कुछ महीनों से विदेश में रह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें जान का खतरा है। मोदी ने हालांकि यह मानने से इंकार किया है कि वह फरार हैं। मोदी ने कुछ दिन पहले पासपोर्ट मामले में आरपीओ से यह जानना चाहा था कि उनके नाम किस आधार पर नोटिस जारी किया जा रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें