दुबई। एयर इंडिया ने खाडी देशों समेत कई मार्गों पर उडाने कम करने की घोषणा की है। एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से उडानों की संख्या में आठ से दस प्रतिशत की कमी आएगी। इस फैसले से अबू धाबी, दुबई, शारजाह, मस्कट और कुवैत को उडाने प्रभावित होगी।
हालांकि, ज्यादा उडाने 20 सितम्बर से 30 अक्टूबर के पीक सीजन के बाद कैंसिल होगी। कहा जा रहा कि वाणिज्यिक कारणों से एयर इंडिया ने यह फैसला किया है। बाद में इन फेरों को वापस शुरू किया जाएगा।
भारत समाचार
खाडी देशों की उडाने कम करेगी एयर इंडिया




















