नई दिल्ली। दिल्ली की सरकार ने मंहगाई से जूझ रही दिल्ली वासियों को कुछ राहत दी। दिल्ली की सरकार ने डीजल के दामों में 2.70 रूपए प्रति लीटर के दाम कम कर दिए।
शीला सरकार ने कहा कि वैट 20 प्रतिशत से 12.5 प्रतिश कर दिया जाएगा, जिसके बाद डीजल के दामों में कमी आएगी। दिल्ली में यह नई दर 20 जुलाई से 37.40 रूपए प्रति लीटर हो जाएगी। डीजल की कीमतें बढने से दिल्ली के डीजल विक्रताओं की ब्रिकी में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
भारत समाचार
दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम कम किए





















