नई दिल्ली। अमेरिका के फैशन ब्रांड फॉरएवर 21 ने शनिवार को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंश मॉल में अपने पहले स्टोर की शुरूआत की। स्टोर में कंपनी बेहतरीन पोशाकें और एसेसरीज कम दामों पर उपलब्ध कराएगी। लास एंजेलिस में मुख्यालय वाली फॉरएवर 21 महिलाओं के कप़डों और एसेसरीज पर जोर देती है। करीब 15 देशों में इसके 500 स्टोर हैं। दिल्ली में इसका स्टोर 10,000 वर्ग फुट के इलाके में खोला गया है। फॉरएवर 21 के वैश्विक अध्यक्ष एलेक्स ओके ने कहा, ""हम केवल नई पीढ़ी का ख्याल नहीं रखते। हमारा ब्रांड सभी उम्र की महिलाओंं के लिए चीजें उपलब्ध कराता है। हमारे पास हर उम्र की महिलाओं के लिए फैशनेबल उत्पाद मौजूद हैं।"" फॉरएवर 21 को भारत में हेलो रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को फ्रैंचाइजी के तौर पर लाया गया है। इस फैशन ब्रांड को भारत लाने में इतनी देर की वजह पूछे जाने पर एलेक्स ने कहा, ""हम एक बेहतर जगह चाहते थे, हम सबसे अच्छा माल और ज्यादा ब़डी जगह चाहते थे।"" उन्होंने कहा, ""हमें इसके लिए अच्छी जगह मिली तब हमने तय किया कि यह भारत में आने का सही समय है।""
भारत समाचार
फॉरएवर 21 ने भारत में स्टोर शुरू किया





















