कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शिवसेना मुंह लगने की कोशिश ना करे : राज ठाकरे

मुंबई 30,सितम्बर। राजठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं को चूहा बोलने पर राजठाकरे ने पलट वार करते हुए कहा है कि कोई शिवसेना नेता मुंह लगने की कोशिश ना करें नही तो करारा जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि शिवसेना के कार्यकारी अघ्यक्ष उद्धव ठाकरे एक सभा में राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा था कि शिवसेना के खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उद्धव ने कहा कि कुछ लोग उनकी पार्टी की आलोचना कर रहे है, लेकिन कांग्रेस-एनसीपी के खिलाफ मुंह खोलने की उनकी हिम्मत नहीं होती है, अगर वे ऎसा करेंगे तो उन्हें चूहे की तरह पक़डकर पिंजरे में डाल दिया जाएगा।
शिवसेना-बीजेपी युति के उम्मीदवार रवींद्र वायकर को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आघ़ाडी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही महाराष्ट्र का सत्यानाश हुआ है और महंगाई आसमान छू रहा है। गरीब लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी बढ़ गई और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इनको पूछने वाला भी कोई नही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें