कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेसी नेता एंव पूर्व एमएलसी को गोली मारी, हालत गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी नेता एंव पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुशीर अहमद लारी को उनके घर के पास शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। लारी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि लारी पर हमला शनिवार को उस समय हुआ जब वह वजीरगंज स्थित अपने आवास के दरवाजे पर ख़डे थे। श्रीवास्तव ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावर लारी को चार गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी एक-दो लोगों के नाम सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कंधे और पेट में गोलियां लगी हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें