कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में पथराव, दो की मौत

श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को पथराव में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। पथराव करने वाले लोग अलगाववादी नेताओं के आ±वान पर बंद करवाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना श्रीनगर के दक्षिण में सोपियां में हुई, जहां पथराव करने वाले लोगों ने एक वाहन पर पत्थर फेंके, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिग़ड गया और ग़ाडी पलट गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना चरारे शरीफ रोड पर करालपोरा में हुई जहां पथराव करने वालों ने एक कार पर पत्थर फेंके। एक पत्थर एक 12 साल के बालक के सर पर लगा। वहीं सोपोर में सुरक्षाबलों पर पथराव के दौरान एक पत्थर सीधे एक व्यक्ति की आंख में जाकर लगा। गौरतलब है कि ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में तीन दिन के बंद और नागरिक कफ्र्यू का ऎलान किया है। शनिवार को कफ्र्यू का पहला दिन था। गिलानी का कहना है कि बंद का उद्देश्य अमरीकी राष्ट्रपति का ध्यान कश्मीर की समस्या की ओर आकर्षित करना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें