आगरा। राजस्थान के रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान से भागने के बाद उत्तर प्रदेश के दर्जनों ग्रामीणों में हमले करने वाला नर बाघ अपने गृह राज्य वापस लौट गया है और वह एक पंक्षी अभ्यारण्य में शरण लिए हुए है। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने रविवार को दी।
मथुरा और आगरा में वन्यजीव कर्मियों के लिए सिरदर्द बना मोहन (बाघ) लगभग दो महीने पहले सवाई माधोपुर जिले में अपने स्वाभाविक पर्यावास से बाहर निकलकर भागा था और उत्तर प्रदेश में पहुंच गया था। यह बाघ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के चम्बल क्षेत्र में भी देखा गया। राजस्थान के भरतपुर में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केवलादेव घाना पक्षी अभ्यारण्य के बाहरी हिस्सों में बाघ के पदचिन्ह देखे थे। उपमंडलीय वनअधिकारी और पंक्षी अभयारण्य के प्रमुख अनूप के.आर. ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि राम नगर और मालाह इलाकों में पद चिन्ह देखे गए। उन्होंने कहा, ""बाघ की चहलकदमियों के चित्र लेने के लिए पे़डों में कैमरे लगाए गए हैं।""
भारत समाचार
भगो़डा बाघ लौटा राजस्थान





















