लंदन। अभिनेत्री जसा जसा गैबर को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पति प्रिंस फ्रेडरिक वॉन एन्हाल्ट ने उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया था। >93 वर्षीया गैबर को मंगलवार को कैलीफोर्निया स्थित यूसीएलए चिकित्सा केंद्र ले जाया गया था। इससे पहले उनके पति ने अस्पताल में आपातकालीन सेवा के लिए फोन किया था। बाद में चिकित्सकों ने उनकी जान को कोई खतरा न देखते हुए उन्हें वापस घर भेजने का फैसला लिया। प्रिंस का कहना है कि अब गैबर बेवरली हिल्स स्थित घर में आराम कर रही हैं। इस पूरे साल गैबर बीमार रही हैं। उनका अगस्त का ज्यादातर समय अस्पताल में ही बीता था, यहां तक कि उनके विवाह की नौवीं वर्षगांठ के दौरान भी वह अस्पताल में थीं।
भारत समाचार
अस्पताल से घर पहुंचीं गैबर





















