कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोने को लगे पंख

नई दिल्ली। सोने में आई तेजी से इस वर्ष नवंबर में दिपावली तक सोना 20 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने और चांदी के 32 हजार रूपए प्रति किलोग्राम तक चढने की संभावना जताई जा रही है। जर्मनी और आईएमएफ द्वारा यूनान अर्थसंकट की यूरोप में महामारी फैलने की आशंका व्यक्त करने से गत सप्ताह छ: माह> बाद शुद्ध सोना पुन: 18 हजारी पार हो गया। अंत में यह 18,180 रूपए पर 850 रूपए जम्प कर गया। इस माह आखातीज पर लाखों शादियो के साथ-साथ आधा दर्जन मुहूर्त होने से घरेलू अल्टा-पल्टी मांग भी चलेगी। दूसरी और यूरोपीय संकट में औद्योगिक मांग ठंडी पड जाने से चांदी हाजिर में अंत में 28,900 रूपए पर 200 रूपए किलो चमक गई। ब्याह-शादियों की दिसावरी मांग से सिक्का 343 रूपए तोला पर मजबूत रहा। पिछले दस दिन में सोने में लगभग 57 डॉलर की तेजी आ जाने से यह अनुमान है कि यूनान को 110 अरब यूरो का आर्थिक पैकेज जब भी मिलना शुरू हुआ, सोने व डॉलर में तेजी की हवा निकलने लगेगी। मुद्रास्फीति करेगी मदद: सर्राफा बाजार विश्लेषकों का कहना है कि इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति में वृ़द्धि होने से भी सोने में तेजी आएगी और इसको 20 हजारी बनाने में मदद करेगी। बॉम्बे सर्राफा एसोसिएशनके निदेशक पृथ्वीराज कोठारी ने कहा, जिस तरह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल बन रहा है उसके मद्देनजर दिपावली तक सोना 20 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है और चांदी 32 हजार रूपए प्रति किलोग्राम के उच्चातम स्तर पर होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें