मुंबई। देश के शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 152 अंकों की तेजी के साथ 16,848 और एनएसई का निफ्टी 46 अंक की बढ़त के साथ 4,998 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक, सीएनएक्स मिडकैप में 0.87 प्रतिशत की तेजी दिख रही हैं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.31 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.53 प्रतिशत की बढत हैं। सेसेक्स में जिन कंपनियों के शेयरों में खासी तेजी रहीं, उनमें मारूति सुजूकी, हीरो होंडा, ओएनजीसी, टीसीएस और टाटा स्टील शामिल हैं। जयप्रकाश असोसिएट्स, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डीएलएफ और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 158 अंक ऊपर 16,854 पर और एनएसई का निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 5,003 पर कारोबार कर रहा था।