गुडगांव। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडियों को पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बढाकर अब दो गुना करने की घोषणा की है।
हुड्डा ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 15 लाख, रजत पदक वाले को 10 लाख और कांस्य पदक वालों को पांच लाख रूपए दिए जाएंगे। हरियाणा में अच्छे खिलाडी तैयार करने के लिए आठ से 19 वर्ष की आयु तक के बच्चों की खेल दक्षता और खेल रूचि परीक्षा का कार्यक्रम स्पैट शुरू किया है।
अप्रैल मई में आयोजित पहले चरण में 46,000 लडके-लडकियों ने इसमें भाग लिया और 1,606 लडके-लडकियों का चयन हुआ। हुड्डा ने इस मौके पर स्पैट के दूसरे चरण की परीक्षा की घोषण भी की।
भारत समाचार
स्वर्ण पदक जीतने पर 15 लाख रूपए देगी हरियाणा सरकार





















