चण्डीगढ़। दशहरा पर्व पर हरियाणा के अंबाला जिले के एक गांव में रविवार को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के काफी लम्बे पुतले जलाए गए। वहीं पंजाब के बठिंडा शहर में बुराई के प्रतीक घूमते पुतले जलाए गए।
बठिंडा की रामलीला कमेटी ने लंका के राजा रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के घूमते पुतले जलाए। जलाए जाने से पहले ये पुतले पूरे मैदान में घूमते नजर आए। इस दृश्य को देखने के लिए वहां सैक़डों लोग जुटे। वहीं हरियाणा के अंबाला जिले के बरारा गांव में रामलीला कमेटी ने रावण का देशभर में सबसे लंबे पुतला जलाने का दावा किया। यह पुतला 200 फुट ऊंचा बनाया गया था। इसको बनाने में 35 क्विंटल बांस का इस्तेमाल किया गया। रामलीला कमेटी के अनुसार पुतला बनाने में 500,000 रूपये का खर्चआया। पिछले वर्ष इसी गांव में 175 फुट लंबा पुतला बनाया गया था। इसके अलावा दोनों राज्यों के सभी शहरों में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। खासकर दशहरा मैदानों में हजारों लोग जुटे, जहां बुराई के प्रतीक पुतले जलाए गए।
भारत समाचार
हरियाणा और पंजाब में जले रावण के घूमते व लंबे पुतले





















