लंदन। अभिनेता एडम शल्मैन संग समय गुजार रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एनी हैथवे दुनियाभर में खुद के लिए घर बनाना चाहती हैं।
हैथवे कहती हैं कि वे एक स्थान पर नहीं रह सकतीं। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट युके" के मुताबिक हैथवे कहती हैं, ""मैं मां बनना चाहती हूं। यात्राएं करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि कई स्थानों पर मेरे अपने घर हों क्योंकि मुझे खानाबदोश बनकर रहना पसंद है। सभी कलाकार ऎसा चाहते हैं। हम बहुत लम्बे समय तक एक ही स्थान पर रहना पसंद नहीं करते।"" हैथवे सर्दियों में काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजारने की योजना बना रही हैं।





















