कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, 16 मरे

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है और 100,000 एक़ड क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है। राज्य में चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है।
अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि दर्जनों गांवों और कई शहरों के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। उत्तरी और दक्षिणी तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं।
बारिश के कारण छह जिलों के 270 मंडल (ग्रामीण प्रखण्ड) प्रभावित हुए और 23,170 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को हटा लिया है और उनके लिए 73 राहत शिविर शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक राज्य सरकार ने सेना, नौसेना और वायु सेना से आवश्यकता प़डने पर सैन्य टुकडियां भेजने के लिए तैयार रहने को कहा है। बंगाल की ख़ाडी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और पूर्वोत्तर में मानसून के जारी होने से विशाखापट्टनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा और नेल्लोर जिले में भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान आने का खतरा है।
विशाखापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र ने मंगलवार को पूर्वानुमान में कहा कि थाईलैंड की ख़ाडी में बना दबाव मंगलवार शाम तक दक्षिणी अंडमान सागर पहुंच जाएगा और इसके कारण चक्रवाती तूफान आ सकता है।
इससे अगले दो या तीन दिन तक दक्षिण तटीय आंध्र और उत्तरी तमिलनाडु के बीच के तटीय इलाके प्रभावित रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में गुरूवार तक बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। तटीय इलाकों में पहले ही 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल रही है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें