कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब के मलेरकोटला में कफ्र्यू

चण्डीगढ़। अमेरिका में कुरान की प्रति जलाए जाने की अफवाह फैलने पर गुस्साई भी़ड द्वारा एक गिरजाघर की सम्पति जलाए जाने के बाद पंजाब के मलेरकोटला शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। शहर में फिलहाल कफ्र्यू लगा दिया गया है। चण्डीगढ़ से करीब 150 किलोमीटर दूर मलेरकोटला में मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक तनाव कम नहीं होगा, कफ्र्यू जारी रहेगा। हिंसा रविवार देर रात यह अफवाह फैलने पर भ़डकी कि अमेरिका के मिशिगन में कुरान की प्रति जलाई गई है। आनन-फानन में ही भी़ड जमा हो गई और अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के इकलौते गिरजाघर की ओर बढ़ गई। पुलिस के दखल देने से पहले ही भी़ड ने गिरजाघर के फर्नीचर फूंक डाले। रातभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और वहां पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मी बुलाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में हाल ही फ्लोरिडा के एक पादरी द्वारा दी गई कुरान जलाने की धमकी के बाद इस पवित्र ग्रंथ के बारे में यह अफवाह फैली।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें