शिमला। विश्व की सबसे कठिन रैली मानी जाने वाली रेड-डी-हिमालय में इस वर्ष 175 से अधिक चालक हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस रैली के 12वें संस्करण का आगाज अगले महीने होगा।
छह दिनों के भीतर चालक 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हिमालयन मोटरस्पोर्ट एसोसिएशन (एचएमए) के अध्यक्ष विजय परमार ने आईएएनएस को बताया कि इस वर्ष यह रैली हिमाचल प्रदेश में स्थित हिमालय के पह़ाडों और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र की दुरूह घाटियों से होकर गुजरेगी। इस रैली की शुरूआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नौ अक्टूबर को करेंगे। इसके बाद यह शिमला, नालागढ़, सोलन, मनाली, काजा, केयांग और सारचू के रास्ते मनाली पहुंचेगी। यह पहला मौका है जब यह रैली लेह के रास्ते नहीं गुजरेगी। लेह में पिछले महीने बादल फटने की घटना में सैकडो़ं लोग मारे गए थे जबकि काफी वित्तीय नुकसान भी हुआ था। लेहवासियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस वर्ष रैली को इस कस्बे से दूर रखा गया है।
भारत समाचार
रेड-डी-हिमालय में हिस्सा लेंगे 175 चालक





















