लंदन। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को यहां पहले एशियाई पुरस्कारों के दौरान लेबारा पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार से नवाजा गया। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को लाइफटाईम अचीवमेट पुरस्कार मिला।
लेबारा के सीईओ आर योगानाथन ने इस मौके पर कहा कि सचिन सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है। वह हीरो है और कई युवा भारतीयों के रोल माडल भी। उन्होंने कहा कि पिच पर उनका कौशल अद्वितीय है और वह आगामी पीढी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
सचिन ने कहा कि इस तरह का पुरस्कार अपने साथियों से मिलना अलग बात है लेकिन आम जनता से मिलना सबसे बडा सम्मान है। जिन्होंने भी मेरे लिए वोट किया, मैं उनका शुक्रगुजार हूं। लार्ड सेबेस्टियन कू द्वारा दिए गए एशियाई पुरस्कार 2010 में खेल, व्यवसाय और कला क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें यश चोपडा, ए आर रहमान, विजय माल्या शामिल थे जिन्हें पुरस्कार दिए गए।
भारत समाचार
सचिन को ब्रिटेन में पीपल्स च्वाइस अवार्ड





















