कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आतंकवाद का हिन्दुओं से कोई लेना देना नहीं

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को भगवा या आतंकवाद संबोधन पर आपत्ती जताते हुए कहा कि हिन्दुओं का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
सालाना दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा भागवत ने कहा कि आंतकवाद और हिन्दुत्व का कोई लेना-देना नहीं है। इस रैली में प्रसिद्ध संगीतकार हदयनाथ मंगेशकर मुख्य अतिथि थे। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिन्दुओं से जुडी इक्का दुक्का घटनाओं से पूरे हिन्दू समुदाय को बदनाम करना अनुचित और अन्यायपूर्ण है। देश में आतंकवाद से निपटने के तौर तरीकों की आलोचना करते हुए भागवत ने कहा कि इसी कारण से सरकार को देश में हिन्दू आतंकवाद की बात कहनी पडी है।
अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर भागवत ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले ने समाज के हर समुदाय और खास कर मुसलमानों को मौका दिया है कि प्यार मोहब्बत से मिल जुल कर रहने के लिए एक नई शुरूआत की जाए। राम मंदिर हमारा गर्व है। देशभर में सैकडों राम मंदिर है लेकिन अयोध्या इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि यह भगवान राम का जन्मस्थान है। हाई कोर्ट के फैसले ने हमें मौका दिया है कि सांप्रदायिक मतभेदों को भुलाकर हमें आगे बढे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें