कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिंदुस्तान यूनिलीवर को 32.10 फीसदी अधिक मुनाफा

नई दिल्ली। हिंदुस्तान यूनिलीवर को 30 सितम्बर को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 566.12 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में हुए शुद्ध मुनाफे से 32.10 फीसदी अधिक है।

कम्पनी तेजी से खपत होने वाले उपभोक्ता उत्पाद (एफएमसीजी) के क्षेत्र में कारोबार करती है। पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कम्पनी को 428.53 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में एंग्लो-डच समूह की इस भारतीय सहायक इकाई की कुल आमदनी में 12.16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस अवधि में कम्पनी की आमदनी 4,841.49 करो़ड रूपये थी, जो पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में 4,316.51 करो़ड रूपये थी। कम्पनी की कुल बिक्री में भी इस अवधि में 10.7 फीसदी का उछाल आया, जबकि घरेलू उपभोक्ता कारोबार, जिसमें एफएमसीजी और पानी का कारोबार शामिल है, में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कम्पनी ने खाद्य क्षेत्र में 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें