कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एचपी ने 2011 में तेज विकास दर का अनुमान जताया

सैन फ्रांसिस्को। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी हेलेट पैकार्ड (एचपी) ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2011 में कम्पनी की आय और मुनाफे में तेज वृद्धि होगी।

कम्पनी को हाल ही किए गए अधिग्रहणों और मांग में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। कम्पनी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैथी लेस्जाक ने वित्तीय विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में कहा कि कम्पनी पूर्व प्रमुख मार्क हर्ड की जगह पर नए प्रत्याशी की तलाश कर रही है। हर्ड को पिछले महीने यौन उत्पीडन और वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते हटाया गया था। लेस्जाक ने कहा कि वर्ष 2011 में कम्पनी की आय सात प्रतिशत बढ़कर 133.5 अरब डॉलर होने का अनुमान है। साथ ही कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 5.15 डॉलर प्रति शेयर होने का अनुमान है। एचपी विश्व की सबसे ब़डी कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी है लेकिन इसे आईबीएम और ओरेकल जैसी कम्पनियों से ब़डी चुनौती मिल रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें