कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एचपीसीएल के शुद्ध मुनाफे में 85.16 प्रतिशत की गिरावट

नई दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने बुधवार को कहा है कि जनवरी से मार्च तक की तिमाही के दौरान उसके शुद्ध मुनाफे में 85.16 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके साथ ही अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी तिमाही में हुए 5,104.04 करो़ड रूपए के शुद्ध लाभ से घट कर 757.53 करो़ड रूपए पर आ गया है लेकिन यहीं पर कंपनी के कुल आय में 24.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानी मार्च 2010 में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय 31,766.32 करो़ड रूपए रही, जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 25,577.63 करो़ड रूपए थी। मार्च 2010 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,301.37 करो़ड रूपए रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 574.98 करो़ड रूपये रहा। यानी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वित्त वर्ष में कंपनी के शुद्ध लाभ में 126.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें