कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई। दिनभर चले उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को देश के शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 58 अंक ऊपर 16,440 और एनएसई का निफ्टी 16 अंक की बढ़त के साथ 4,881 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.32 प्रतिशत की हल्की बढत रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.43 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38 प्रतिशत की गिरावट आई। आज के कारोबार में जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई उनमें भारती, हीरो होंडा और डीएलएफ प्रमुख हैं। वहीं, निफ्टी के लूजर्स में हीरो होंडा और आरकॉम प्रमुख रहे। अंबुजा सीमेंट और बीपीसीएल में बढत रहीं। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर एनएसई का निफ्टी 21 अंक का गोता लगाकर 4,877 पर और बीएसई का सेंसेक्स 27 अंक गंवाकर 16,470 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें