चेन्नई। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की ह़डताल दूसरे दिन मंगलवार भी जारी रही। कर्मचारी अपने 67 बर्खास्त साथियों की बहाली की मांग कर रहे हैं। हुंडई मोटर इंडिया कर्मचारी संघ (एचएमआईईयू) के अध्यक्ष ए. एडिसन पेरेरा ने आईएएनएस को बताया, ""हमारे सदस्यों की ह़डताल रविवार रात से चल रही है। इनमें से कई लोगों ने अब तक भोजन नहीं किया है। सोमवार को एक कर्मचारी गिर प़डा जिसे अस्पताल में भर्ती कराना प़डा। कंपनी प्रबंधन ने मंगलवार को पहली पाली की छुट्टी कर दी है।"" पेरेरा ने कहा कि सुलह के संदर्भ में होने वाली बैठक मंगलवार को श्रम आयुक्त के समक्ष हो सकती है। इस ह़डताल की वजह से सोमवार को हुंडई को 65 करो़ड रूपये का नुकसान हुआ। गौरतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एच. डब्ल्यू. पार्क ने पिछले महीने हटाए गए कर्मचारियों की बहाली से इंकार कर दिया था। यूनियन का कहना है कि इन कर्मचारियों को बहाल न करना उसके और प्रबंधन के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है।
भारत समाचार
हुंडई मोटर की ह़डताल 65 करो़ड रूपये का नुकसान





















