भुवनेश्वर। उ़डीसा में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को एक अस्पताल में भर्ती करवाया। पत्नी ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म भी दिया लेकिन जब बिल भरने की बारी आई तो उसने इसमें अपनी असमर्थ जताई और फिर मंगलवार को पे़ड पर चढ़ गया। अभी तक वह व्यक्ति पे़ड पर चढ़ा हुआ है। मयूरभंज जिले के सनसनादी गांव का रहने वाला वकील मुंडा (26) अपनी गर्भवती पत्नी (21) को जिले के सरकारी अस्पताल बारीपदा में सोमवार को भर्ती करवाया था, जहां उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। गौरतलब है कि बच्ची का जन्म ऑपरेशन के द्वारा हुआ था। समस्या उस समय ख़डी हुई जब ऑपरेशन के दौरान हुए खर्च की राशि 4,000 रूपए वकील से मांगी गई। खर्च की राशि की भरपाई के डर से बच्ची का पिता मंगलवार की शाम नजदीक के 60 फीट ऊंचे पे़ड पर चढ़ गया। मुंडा को पे़ड से उतारने में पु़लिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सभी की कोशिश बेकार गई है।
जिला अस्पताल के मुख्य कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी बी. के. नायक ने बताया कि गुरूवार को वह व्यक्ति नजदीक के दूसरे पे़ड पर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि परिवार के लगातार समझाने के बावजूद वकील पे़ड से उतरने का नाम नहीं ले रहा। नायक का कहना है कि डंडे में बांधकर वकील को पे़ड के ऊपर खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने उस बिल का भुगतान न करने की भी बात कही है पर वह अ़डा हुआ है और पे़ड पर उतरने का नाम नहीं ले रहा है। नायक ने कहा कि वकील की हरकतों से मालूम होता है कि वह मनोरोगी है, जिसे इलाज की जरूरत है।
भारत समाचार
अस्पताल का बिल भरने के डर से पे़ड पर चढ़ा





















