कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आखिरकार मैंने सलमान के लिए कुछ किया : अरबाज

मुंबइ। अभिनेता व निर्माता अरबाज खान को इस बात की खुशी है कि "दबंग" का निर्माण करके वह अपने भाई व अभिनेता सलमान खान के लिए कुछ कर सके। वह महसूस करते हैं कि यह फिल्म पूरे खान परिवार के लिए ही अच्छी रही है। अरबाज ने कहा, ""व्यवहारिक तौर पर और ईमानदारी से कहूं तो सलमान की आखिरी सफल फिल्म "वांटेड" थी और जिस तरह से आगे सब कुछ हुआ है उससे लगता है कि यह फिल्म दो गुना या तीन गुना ज्यादा सफल रही है। इसलिए यह महसूस करके बहुत अच्छा लगता है कि न केवल उन्होंने मेरे लिए काम किया, मुझे स्थापित करने में मदद की बल्कि यह फिल्म उनके लिए भी अच्छी रही। यह पूरे परिवार के लिए बहुत अच्छा है।""
उन्होंने कहा, ""मेरे लिए फिल्म की अब तक की सबसे अच्छी तारीफ यह रही कि किसी ने मुझसे कहा कि शुरूआत में ऎसा लगता है कि सलमान आपके लिए एक फिल्म कर रहे हैं और आखिरकार ऎसा लगता है कि आपने सलमान के लिए कुछ किया है। इससे अच्छी तारीफ और कुछ नहीं हो सकती।"" अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी "दबंग" ने प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में ही 48.25 करो़ड रूपये का व्यवसाय कर लिया था।
फिल्म में सलमान भ्रष्ट पुलिस अफसर चुलबुल "रॉबिनहुड" पांडे बने हैं तो अरबाज की पत्नी मलाइका ने एक खूबसूरत आइटम नंबर पेश किया है। फिल्म ने पहले पांच दिनों में 65 करो़ड रूपये का व्यवसाय किया है और अरबाज स्वीकार करते हैं कि ब़डे अभिनेता के बिना यह सफलता संभव नहीं थी लेकिन वह यह भी कहते हैं कि इसमें पूरी टीम और नवोदित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी योगदान है। वह कहते हैं, ""फिल्म में निश्चित तौर पर सलमान का जादू चला है लेकिन हम अन्य लोगों के प्रयासों को कम करके नहीं देख सकते। फिल्म में एक बहुत खूबसूरत ल़डकी (सोनाक्षी) थी, वह बहुत प्रभावशाली थी और उनका अभिनय भी ऎसा ही रहा।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें