कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुझे चटगांव विद्रोह की जानकारी नहीं थी : अभिषेक

शिमला। "रावण" के बॉक्सऑफिस पर असफल होने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म "खेलें हम जी जान से" के साथ ब़डे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
चटगांव विद्रोह पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुर्जेय सेन की भूमिका निभाई है। अभिषेक कहते हैं कि उन्हें उस समय काफी शर्मिदगी हुई थी जब उन्हें इस भूमिका का प्रस्ताव मिला और उन्हें उस ऎतिहासिक घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं थी।
अभिषेक ने कहा, ""मैं शर्मिदा था क्योंकि मुझे एक भारतीय नागरिक के बतौर सुर्जेय सेन, चटगांव विद्रोह और हमारी स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में जानकारी नहीं थी। मुझे लगा कि इस कहानी को व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।"" यह फिल्म पत्रकार माणिनी चटर्जी की किताब "डू एंड डाई: द चटगांव अपराइजिंग 1930-34" पर आधारित है, जिसमें चटगांव में ब्रिटिशों के खिलाफ हुई क्रांति की कहानी है।
चटगांव अविभाजित बंगाल का एक जिला है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्पना दत्ता ने भी अभिनय किया है। दुनिया की सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति के अनावरण के अवसर पर अभिषेक शिमला में मौजूद थे। अभिषेक कहते हैं कि यह फिल्म चटगांव विद्रोह में शामिल लोगों को एक श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा, ""मैंने "खेलें हम जी जान से" में अभिनय इसलिए किया क्योंकि मैं हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देना चाहता था। चटगांव विद्रोह के विषय में लोगों को बहुत कम जानकारी है और जब मुझे इस संबंध में पता चला तो मुझे लगा कि लोगों को इस कहानी के संबंध में बताना चाहिए।
यह फिल्म इस क्रांति में शामिल हुए कुछ महान लोगों को आशुतोष और मेरी ओर से श्रद्धांजलि देने का छोटा सा माध्यम है।"" अभिषेक ने "सरकार", "ब्लफमास्टर", "कभी अलविदा ना कहना", "गुरू", "दोस्ताना", "दिल्ली-6" और "पा" सहित कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें