लंदन। एक अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार समारोह में हार्डवेयर कम्पनी एप्पल के आईपैड को साल का सर्वश्रेष्ठ उपकरण चुना गया है।
समाचार पत्र "द सन" के मुताबिक लंदन में सोमवार रात आयोजित हुए "टी3 गैजट अवाड्र्स 2010" में अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक सामान की निर्माता कम्पनी एप्पल को पांच शीर्ष पुरस्कार मिले हैं। कम्पनी के 10-इंच के टचस्क्रीन टैबलेट कम्प्यूटर को साल की सर्वश्रेष्ठ खोज के लिए चुना गया है। मैकबुक प्रो लैपटॉप को सर्वश्रेष्ठ कम्प्यूटर और एप्पल स्टोर को सर्वश्रेष्ठ खुदरा विक्रेता चुना गया है। मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी एचटीसी ने सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी ब्रांड के पुरस्कार में एप्पल को पीछे छो़ड दिया। एचटीसी के "डिजायर" हैंडसेट को साल का सर्वश्रेष्ठ फोन चुना गया है। "टी3" पत्रिका के संपादक ल्यूक पीटर्स कहते हैं कि 19 श्रेणियों में करीब 750,000 लोगों ने वोट दिए और इससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ता प्रौद्योगिकी के प्रति कितने जुनूनी है।
भारत समाचार
आईपैड को मिला साल के सर्वश्रेष्ठ उपकरण का ताज





















